जमुई, फरवरी 18 -- झाझा,निज संवाददाता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हुई। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व स्वच्छता के बीच परवान चढ़ती दिखीं। बुधवार से इस केंद्र पर 12वीं की परीक्षाएं भी शुरू होने जा रही हैं। लगातार तीसरे साल भी झाझा स्थित सीबीएसई से संबद्ध सारडॉनिक्स प्लस टू स्कूल को सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का सेंटर नसीब होने से झाझावासी खासे खुश दिखे। केंद्राधीक्षक (सीएस) विष्णु कु.शर्मा से मिली जानकारीनुसार सारडॉनिक्स स्थित एग्जाम सेंटर सं.844106 पर केंद्रीय विद्यालय झाझा के 34,विनोबा भावे पब्लिक स्कूल गिद्धौर के 179 तथा जवाहर नवोदय विद्यालय बरहट के दसवीं बोर्ड के 77,कुल 290 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इनमें 183 छात्र एवं 107 छात्राएं शामिल हैं। वैसे बकौल सीएस,पहले दिन की परीक्षा में कुल 04 परीक्ष...