गोंडा, मई 21 -- गोण्डा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4920 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, इसमें से 4103 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 817 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। प्रवेश से पहले गहन तलाशी और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई गई। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। शहर के राघव राम पांडेय स्मारक श्री गांधी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 311 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 405 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सुरक्षा के बीच लेखपाल भर्ती की परीक्षा शुरू जय प्रकाश नाराय...