चतरा, फरवरी 23 -- चतरा, संवाददाता चतरा में नगर परिषद आम चुनाव का मतदान सोमवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। शाम पांच बजे तक 68.88 मतदान हुआ। कई बूथों पर शाम पांच बजे के बाद भी मतदान को लेकर लंबी लाईन लगी रही। मतदान बैलेट पेपर से हुआ। मतदान अपने निर्धारित समय सुबह सात बजे से शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चला। मतदान को लेकर समय से पहले ही लोग आकर मतदान केंद्रों पर लाईन में लग गये थे। शुरू में मतदान का प्रतिशत तो कम रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता गया। सबसे अधिक भीड़ 12 बजे के आस-पास मतदान केद्रों पर देखा गया। अधिकतर बूथों पर सुबह से ही भीड़ रही। जिले के डीसी और एसपी सहित कई वरीय पदाधिकारी समय-समय पर बूथों तक पहुंचकर जायजा लेते रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.