दरभंगा, फरवरी 22 -- दरभंगा। जिले के 63 केंद्रों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा में मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम पाली पूर्वाह्न 9:30 बजे प्रारंभ हुई। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पूर्व परीक्षार्थियों का प्रवेश बंद कर दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती है। प्रवेश के समय परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई। कई परीक्षा केंद्रों के शहर के दोनों मुख्य सड़कों के किनारे रहने के कारण वहां यातायात सुगम रखने को लेकर चौकसी अधिक है। शहर में जाम से बचने के लिए सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी व अभिभावक उमड़ने लगे थे। सुबह सात बजे तक परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ जुट चुकी थी। परीक्षा शुरू होने तक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.