कटिहार, अप्रैल 2 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए बुधवार को आयोजित प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। शहर के हरिशंकर नायक प्लस टू उच्च विद्यालय, मिरचाईबाड़ी केंद्र पर प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती थी।प्रथम पाली में कुल 294 परीक्षार्थियों में से 278 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया। केंद्र पर परीक्षा पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न होने की पुष्टि की गई है।परीक्षा को निष्पक्ष बनाने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी प्रद्युम्न सिंह यादव के आदेश पर केंद्र के 200 मीटर दायरे में बीएनएसएस की धारा 163 लागू रही। सुबह 6 बजे से शाम 6 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.