फतेहपुर, फरवरी 20 -- फतेहपुर, संवाददाता। शहर से लेकर ग्रामीणांचलों तक की मस्जिदों में रमजान के पहले जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच पढ़ी गई। सुरक्षा के द्रष्टिगत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट रहे, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से की जाने वाली तैयारियों के चलते सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा किए जाने से पहले पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया था। वहीं नमाज के बाद शहर काजी के इंतकाल के बाद दुआएं की गईं। रमजान के पहले जुमे को देखते हुए जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मस्जिदों के साथ ही सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं शहर की प्रमुख मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की और देश में अमन-शांति की दुआ मांगी। मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जुमे की नमाज के लिए सुबह से ही तैयारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.