मऊ, जून 3 -- मऊ, संवाददाता।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन से जुड़ी टीजीटी परीक्षा बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के 19 केन्द्रों पर शुरु हुई। इस दौरान सघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश मिला। परीक्षा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराने के लिए उच्चाधिकारी भ्रमण करके जायजा लेते रहे। जिले के विभिन्न 19 केन्द्रों पर बुधवार को इंटर कॉलेजों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी) की परीक्षा शुरु हुई। पहली पाली में परीक्षा सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक चली। परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थाओं के साथ संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 19 केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए थे। यह भी पढ़ें- जिले में 19 केंद्रों पर आज और कल दो पा...