रामपुर, मार्च 5 -- रामपुर। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की इजरायली हमले में मौत के बाद रामपुर में भी अलर्ट है। इसको देखते हुए ही इस बार जुमा पर कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। थाना प्रभारियों के साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की इजरायली हमले में मौत हो गई थी। जिसके बाद से प्रदेश के कई जिलों में आक्रोश फैल गया था। रामपुर में भी इसको लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं। प्रदर्शनकारियों ने खामेनेई के निधन पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया था और इजराइल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया था। इस बीच डीजीपी ने सभी जिलों में कड़े सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। अब होली के बाद रमजान में जुमा की नमाज होगी। इसको लेकर एसपी ने पु...