रामपुर, मार्च 20 -- अलविदा जुमा और ईद की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी जाएगी। इसके लिए पुलिस लाइन से थाना क्षेत्रों में भी अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा है। थानावार क्यूआटी टीमें लगाई गई हैं। नमाज के दौरान अधिकारी भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेंगे और सड़कों पर भी पुलिस का पहरा रहेगा। जामा मस्जिद और ईदगाह की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर यातायात पुलिस ने बैरियर लगाए है। यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। ईद और अलविदा नमाज के लिए करीब दो हजार से अधिक पुलिस बल को तैनात किया गया है।अलविदा की नमाज पर रहेगा यह रूट प्लान:::-मिष्टन गंज कि तरफ जाने वाला समस्त वाहन रिक्शा,बाइक अस्पताल कट की ओर भेजे जाएंगे।-मिष्ट...