औरैया, मार्च 14 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ। क्षेत्र के दो परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच परीक्षा कराई गई। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए अभ्यर्थियों को सघन जांच और तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। केंद्रों के मुख्य द्वार पर प्रवेश पत्र, मूल पहचान पत्र और बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी गई। जिलाधिकारी औरैया व पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्षों तथा प्रवेश व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.