कड़ी सुरक्षा के बीच सशक्त स्थायी समिति का चुनाव आज
मधुबनी, मई 26 -- मधुबनी। नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के सात सदस्यों के चुनाव को लेकर मंगलवार को पूरे शहर का राजनीतिक माहौल गर्म रहा। चुनाव प्रक्रिया 27 मई को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डीआरडीए सभागार में कराई जाएगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम आनंद शर्मा ने इसके लिए कई आवश्यक निर्देश दिया है। डीडीसी सुमन प्रसाद साह की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके लिए दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। जारी निर्देश के अनुसार, चुनाव स्थल पर किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। नगर निगम में कुल 43 वार्ड पार्षद हैं। इसके अलावे मेयर व उप मेयर हैं। हालांकि मेयर और उप मेयर की चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने को लेकर पार्षदों में मतभेद है। पार्षदों के एक समूह ने डीएम को ज्ञापन देकर मांग की है कि मेयर और उप मेयर को मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.