कानपुर, मार्च 6 -- रमजान पाक में तेज धूव व तल्ख मौसम के बाद भी रोजा रखने के लिए बच्चों, बुजुर्गों व ख्वातीनों में उत्साह कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में रोजा रखने के साथ लोगों ने जिले की 180 मस्जिदों में पहुंचकर दूसरे जुमें की नमाज अदाकर मुल्क में अमन व चैन की दुआ मांगी, जबकि ख्वातीनों ने रोजे रखने के साथ ही घरों में नमाज अदा की। जनपद में तेज धूप के साथ पारा सामान्य से 31 डिग्री से ऊपर रहने के बाद भी रमजान माह में रोजे रखने को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है। मुस्लिम बहुल्य बस्तियों में बड़ी संख्या में 16वें दिन शुक्रवार को भी बुजुगार्ें, युवाओं व बच्चों ने रोजे रखे। इसके साथ ही जिले की 180 मस्जिदों में पहुंचे रोजेदारों ने तीसरे जुमें की नमाज अदा कर अमन की दुआ मांगी। अकबरपुर में शहर काजी मो. उवैस अख्तर रजा ने व बारा ...