कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर देहात। जिले की 180 मस्जिदों में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अलविदा की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में बड़ी संख्या में पहुंचे रोजेदारों ने नमाज अदा कर अमन की दुआ मांगी, जबकि ख्वातीनों ने घरों में ही नमाज अदा की। इस मौके पर हुई तकरीरों में गरीबों व बेसहारा लोगों के लिए फितरा व जकात निकालने का आह्वान किया गया। जनपद में गुरुवार को चांद का दीदार नहीं हो सका था। इसके चलते शुक्रवार को दूसरी बार 180 मस्जिदों में पहुंचे रोजेदारों ने अलविदा की नमाज अदा की। सुबह होते ही रोजेदार अलविदा की नमाज की तैयारी में लग गए थे। सुबह से ही मौसम ठंडा होने से रोजेदारों में खासा उत्साह रहा। रमजान माह के आखिरी जुमा पर अकबरपुर की अलविदा मस्जिद में बड़ी संख्या में पहुंचे रोजेदारों ने नमाज अदा कर अमन की दुआ मांगी। इस मौके पर शहर काजी मो. उवैस अ...