कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई यूपीटीईटी, एएसपी ने किया निरीक्षण
रामपुर, जुलाई 2 -- जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा को सकुशल एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज, राजकीय रजा इंटर कॉलेज, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज काशीपुर तथा राजकीय बालिका जुल्फिकार इंटर कॉलेज का भ्रमण कर परीक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- यूपी टीईटी: 11 केंद्रों पर 14,825 अभ्यर्थी दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.