भदोही, मार्च 15 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में छह केंद्रों पर उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक पुलिस की परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। परीक्षा केद्रों पर सुबह आठ बजे ही अभ्यर्थी आ गए थे। गेट पर सघन चेकिंग अभियान के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश करने की अनुमति मिली। परीक्षा को लेकर नामित अधिकारियों का भ्रमण केंद्रों पर बना रहा।जिला प्रशासन की माने तो एसआाई की दो दिवसीय परीक्षा का समापन रविवार की शाम हो जाएगा। अंतिम दिन छहों केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी एसआई परीक्षा में प्रतिभाग किए। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से शुरू हो गई थी जो दोहपर 12 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा शाम तीन बजे से शुरू होकर पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती बनी रही। हर अभ्यर्थियों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर बनी र...