अररिया, अक्टूबर 23 -- अररिया में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में जिले के 11 केन्द्रों पर मतदान शुरू नौ प्रखंडों में 7,202 पुरुष व 1,965 महिला मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन गंभीर। डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारी कर रहे हैं विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण। अररिया, वरीय संवाददाता कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में शुक्रवार की सुबह निर्धारित आठ बजे से अररिया जिले के 11 केन्द्रों पर कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान शुरू हुआ। इस चुनाव में अररिया जिले के नौ प्रखंडों में 7,202 पुरुष व 1,965 महिला मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सुबह से ही अररिया एवं फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय के अलावा प्रखंड म...