अररिया, मार्च 3 -- अररिया, निज संवाददाता रमजान महीने के बीच होली पर्व पर शान्ति बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 340 मजिस्ट्रेट, पुलिस अफसर व जवानों को तैनात किया गया है।जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 340 जगहो पर मजिस्ट्रेट, पुलिस अफसर व जवानों को सुरक्षा व्यवस्था में चौकस रखा गया है। जिले के अररिया अनुमण्डल क्षेत्र में 246 व फारबिसगंज अनुमण्डल क्षेत्र में 94 जगहो पर मजिस्ट्रेट व पुलिस अफसरो को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी विनोद दूहन व पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार के संयुक्त आदेश पर जिले के विभिन्न प्रखंडो में होली पर्व पर संवदेनशील व अतिसंवेदनशील जगहो पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस रहेगी। डीएम व एसपी ने कहा कि होली पर्व पर शाति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।डीएम व एसपी...