फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 30 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। माफिया अनुपम दुबे गैंगेस्टर को दो अलग- अलग मामलों में कोर्ट में पेश किया गया। वर्ष 1997 में दर्ज गैंगेस्टर के एक मुकदमे में उन्हें गैंगेस्टर कोर्ट में तो वहीं नए 2006 के गैंगेस्टर मुकदमे में एफटीसी कोर्ट में पेशी हुई। गैंगेस्टर का एक मुकदमा शहर कोतवाली में और दूसरा मऊदरवाजा थाने में दर्ज कराया गया था। एफटीसी कोर्ट ने नए मुकदमे में उन्मोचन प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया और उनकी रिमांड स्वीकृत कर ली। मथुरा की जेल में बंद माफिया को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच यहां पर वज्र वाहन से लाया गया था। सुरक्षा के लिहाज से मऊदरवाजा थानाध्यक्ष, शहर कोतवाल और सीओ मोहम्मदाबाद पूरे समय मौजूद रहे। पुराने मुकदमे में 15 जून और नए मुकदमे में 25 जून की तारीख सुनवाई के लिए लगी है। कोर्ट में पेशी के बाद माफिया क...