कटिहार, जनवरी 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में फोकानिया एवं मौलवी की परीक्षा चौथे दिन भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही। जिले भर में बनाए गए 14 परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक सतर्कता और कड़े इंतजामों के कारण परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। परीक्षा को लेकर न केवल शिक्षा विभाग बल्कि जिला प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। जिले में संचालित 14 परीक्षा केंद्रों में से 10 केंद्रों पर फोकानिया तथा चार केंद्रों पर मौलवी के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। केंद्रों के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ-साथ प्रवेश और निकास पर सघन जांच की व्यवस्था की गई है। किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को रोकने के लिए केंद्राधीक्षकों और दंडाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। गणित व विज्ञान विषय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.