रामपुर, जनवरी 31 -- बार कौंसिल के चुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। शाम पांच बजे तक हुए मतदान में 1571 मतदाताओं में से 678 ने अपने मताधिकार का इस्तेमालल किया। यानी, पहले दिन कुल 43.15 फीसदी पोलिंग परसेंटेज रहा। शनिवार को भी मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में रामपुर जनपद में 30 और 31 जनवरी को मतदान का कार्यक्रम पूर्व घोषित था, जिसके लिए अपर जिला जज प्रथम अजय कुमार दीक्षित को चुनाव अधिकारी नामित किया गया था। उनकी देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार की सुबह 10 बजे शुरू हुई जो शाम पांच बजे तक जारी रही। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान में जिलेभर के 1571 अधिवक्ता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पहले दिन 678 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान प्र...