अररिया, मार्च 6 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। नेपाल में संसदीय चुनाव के तहत जोगबनी सीमा से सटे मोरंग जिले की कुल छह संसदीय सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इन सीटों पर कुल 118 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गई। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नेपाल प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। खासकर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही। नेपाली सेना द्वारा सीमा क्षेत्रों में हवाई गश्त जारी रखी गई, वहीं जमीन पर तैनात सुरक्षा बल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहे। सुरक्षा कर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। मतदान के दौरान जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा बलों की सक्रियता साफ दिखाई दी। मतदान के दौरान जोगबनी बॉर्डर और पोर...