रामपुर, जून 22 -- जिले में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा की पुनर्परीक्षा रविवार को सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पूरी तरह से प्रशासन और पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां कुल 2506 परीक्षार्थियों ने अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए परीक्षा दी। परीक्षा को कदाचार मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी 9 परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू की गई थी। केंद्रों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। परीक्षार्थियों को गहन तलाशी और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही केंद्र के भीतर प्रवेश की अनुमति दी गई। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या नकल रोकने के लिए परीक्षा हॉल में जैमर लग...