कड़ी सुरक्षा के बीच देररात हुआ ताजिया का पहलाम
साहिबगंज, जून 28 -- साहिबगंज। मुहर्रम की 11वीं तारीख पर शनिवार की देररात कड़ी सुरक्षा के बीच ताजिया का पहलाम किया गया। पहलाम स्टेडियम रोड के ईदगाह स्थित कर्बला में हुआ है। इससे पहले शहर के सभी ताजिया व सिपर कमेटी की ओर से रात को अपने-अपने मोहल्ले से पहलाम जुलूस निकाला गया । जुलूस में शामिल खिलाड़ियों ने परम्परागत हथियारों से नए-नए करतब दिखाए । जुलूस में आग के गोला से खिलाड़ियों ने आकर्षक खेल प्रस्तुत किया। पहलाम जुलूस में बाहर से आये खिलाड़ियों ने भी करतब दिखाए। उसे देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। उधर, हबीबपुर, कुलीपाड़ा, सकरोगढ़, मजहरटोला ताजिया जुलूस का कुलीपाड़ा में मिलन हुआ। जबकि रसूलपुर दहला, एलसी रोड, अंजुमननगर आदि सिपर के साथ पहलाम जुलूस निकाला गया । यह भी पढ़ें- हाय हुसैन के नारो के साथ मातम का पर्व मुहर्रम संपन्नसुरक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.