हमीरपुर, अप्रैल 11 -- हमीरपुर। ऊं हरिहर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सम सेमेस्टर की परीक्षाएं नकलविहीन एवं सुचितापूर्ण प्रारंभ हुई। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की सम सेमेस्टर की परीक्षाए दो पालियों में प्रारंभ हुई। पहले दिन प्रथम पाली में बीएससी रासायन विज्ञान, बी.कॉम षष्टम सेमेस्टर एवं द्वितीय पाली में एमएससी जन्तु विज्ञान, बी.कॉम चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं बहुविकल्पीय आधार पर प्रारंभ हुई।केंद्राध्यक्ष डॉ.स्वामी प्रसाद ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में परीक्षाएंसुचितापूर्ण नकलविहीन रूप में कराई जा रही है। शनिवार को पंजीकृत परीक्षार्थियों में द्वितीय पाली की परीक्षा में एक छात्रा अनुपस्थिति रही। परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद ही ...