फतेहपुर, मार्च 17 -- फतेहपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज यानि 18 मार्च से जिले के पांच केंद्रों पर शुरू होगा। मूल्यांकन प्रक्रिया की तैयारी पूरी कर ली गई है। मूल्यांकन से पहले मंगलवार को परीक्षकों और संबंधित कर्मियों का प्रशिक्षण कराया गया। जिससे कॉपियों की जांच निर्धारित मानकों के अनुसार की जा सके। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार मूल्यांकन कार्य पर्यवेक्षकों और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा। जिले और राज्य स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से पूरी प्रक्रिया की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए मूल्यांकन केंद्रों पर ऑनलाइन और बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था भी की गई है, जिससे परीक्षकों के समय से पहुंचने और कार्य की निगरानी की जा सके। निर्देश के अनुसार प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.