कड़ी निगरानी में चार केन्द्रों पर आज होगी जीआईसी प्रवक्ता पद की परीक्षा
ललितपुर, जून 13 -- ललितपुर। जीआईसी प्रवक्ता पद के लिए जिले में 14 जून रविवार को चार केंद्रों पर एक पाली में परीक्षा होगी। जिसमें 1667 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। इस परीक्षा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां कर ली हैं। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कराई जाएगी। जीआईसी प्रवक्ता पद के लिए राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर, वर्णी जैन इंटर कॉलेज और रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय ललितपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा एक पाली में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र में जाने से पहले परीक्षार्थियों की कई चरण में तलाशी ली जाएगी। प्रत्येक कक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.