हमीरपुर, अप्रैल 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। चार परीक्षा केंद्रों में शनिवार से यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू हुई है। उक्त परीक्षा तीन दिनों तक जनपद के चार परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा को लेकर बाहरी परीक्षार्थियों का रात से ही आने का क्रम शुरू हो गया था। परीक्षार्थियों को कड़ी जांच-पड़ताल के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त/राजस्व) राकेश कुमार ने बताया कि पीजी कॉलेज कुछेछा, हमीरपुर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और श्री राजाराम इंटर कॉलेज झलोखर में शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा शुरू हुई है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुचारू रूप से संपन्न कराना है। यह भी पढ़ें- यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज, 25 लाख अभ्यर्थी, 1053 केंद्र; सें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.