सोनभद्र, फरवरी 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। परीक्षा में महज नौ दिन शेष बचे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस लिया है। सोमवार को डीआईओएस कार्यालय से कई केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं और प्रश्न पत्रों को भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। बचे हुए केंद्रों पर भी एक दो दिनों में उत्तर पुस्तिाकएं पहुंचा दी जाएंगी। नकलचियों पर शिकंजा कसने के लिए चरणवार प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्रों को रखा गया है। इसके निगरानी के लिए सशस्त्र बल तैनात किए गए हैं। सोमवार से केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं व प्रश्न पत्रों को भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। कार्यालय पर हाईस्कूल की 1.60 लाख व इंटर की 90 हजार से अधिक...