बरेली, जून 7 -- तेज धूप से बीते चौबीस घंटे में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ोतरी हुई है। पारा चढ़ने से दिन और रात में गर्मी के साथ ही उमस बढ़ गई है। शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 38.9 और रात में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले चार दिन तक तापमान में तेजी से इजाफा हो सकता है। शनिवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। इससे दिन के तापमान में इजाफा हुआ है। बीते दिनों हुई आंधी बारिश के बाद एक बार फिर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी ने किया बेहाल मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि अगले चार दिन तक दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के आसार हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जाने के ...