किशनगंज, मई 31 -- किशनगंज। शहर में रविवार की सुबह से कड़ी धूप व गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर होते होते धूप इतनी तल्ख हो गयी कि लोगों को धूप में निकलना मुश्किल हो गया। यह भी पढ़ें- कड़ी धूप से लोगों का घरों से निकलना कठिनधूप में कमी दोपहर में लोगों की आवाजाही कम होने की वजह से सड़कें भी सुनसान रही। भीषण गर्मी की वजह से बाजार पर भी असर देखा गया। दुकानों में खरीददारी को लेकर भीड़ कम दिखी। वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी की वजह से घर में पंखा व कुलर से भी राहत नहीं मिल रही थी। एसी ही थोड़ी राहत दे रही थी। सुबह 11 बजे के बाद ही तापमान 30 डिग्री पहुंच गया था।गर्मी का प्रभाव दोپहर में तापमान 34 डिग्री के करीब हो गया था। उमस व गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। उमस के कारण लोग पसीने से तर बतर होते रहे। धूप से बेचैन लोगों को घर में भी न तो पंखा व न ही कुलर रा...