हमीरपुर, मार्च 17 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे के बांदा मार्ग पर बनी रेलवे क्रॉसिंग के बंद होने के बाद वाहनों के आड़ा-तिरछा घुसने से सोमवार की दोपहर में भीषण जाम लग गया। जाम में परिवहन निगम की बसें और स्कूली वाहन भी फंस गए। जाम से करीब एक घंटे तक स्कूली बच्चे और यात्री हलाकान हो गए। कस्बे के बांदा मार्ग में छोटी बाजार एवं धर्मेश्वर बाबा के मध्य रेलवे का गेट संख्या 31 है। ट्रेनों के गुजरने के कारण इसको दिन में कई मर्तबा बंद किया जाता है। सुबह करीब 11 बजे दुर्ग से कानपुर जा रही बेतवा एक्सप्रेस को निकालने के लिए गेट बंद किया गया था। ट्रेन निकलने के बाद जब गेट खोला गया तो भीषण जाम लग गया। जाम लगने का मुख्य कारण वाहनों के आड़ा-तिरछा घुसना था। जाम से करीब एक घंटा बांदा मार्ग बाधित रहा और जाम में यात्री बसों के अलावा स्कूली बसें, डग्गामार वा...