फतेहपुर, जून 21 -- फतेहपुर। बीते कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को रविवार की देरशाम करीब सात बजे अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकी। मौसम सुहावना होने से शहर की सड़कों पर चहल पहल बढ़ गई। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री एवं न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को सुबह से निकली धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। दोपहर में कड़ी धूप के कारण हवाएं लू के जैसे लगी। रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण अधिकांश लोग घरों में ही रहे। यह भी पढ़ें- मौसम ने बदला मिजाज, रविवार शाम को हुई बारिश जरुरी कामों से बाहर निकले लोग उमस से पसीना बहाते नजर आए। शाम पहर अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद तेज हवा के साथ शहर सहित जिले के विभिन्न ...