कौशाम्बी, अप्रैल 27 -- कड़ा ब्लॉक परिसर में सोमवार को क्षेत्रभर के रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनोखे ढंग से विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार शर्मा और प्रदेश महामंत्री राजवीर सिंह के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने पोस्टकार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में रोजगार सेवकों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से पर्याप्त मानदेय नहीं मिल रहा है। इस कारण इस मंहगाई के दौर में परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है। पत्र में उल्लेख किया कि सरकारी योजनाओं के संचालन के लिए उन्हें अपने निजी संसाधनों जैसे मोबाइल, इंटरनेट आदि पर खर्च करना पड़ता है, जबकि इसके लिए कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं दी जाती। यह भी पढ़ें- रोजगार सेवकों का कलमबंद हड़ताल की चेतावनी बढ़ती महंगाई औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.