कौशाम्बी, मार्च 21 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। शक्तिपीठ कड़ा धाम में चल रहे पावन चैत्र नवरात्र मेले के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ माता का जयकारा लगाते हुए धाम पहुंच गई। भोर चार बजे से ही भक्तों ने मां आदिशक्ति शीतला के दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू कर दिया, जो देर शाम शयन आरती तक निरंतर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दर्शन के साथ ही धाम स्थित बाबा काल भैरवनाथ मंदिर, बड़े हनुमान जी तथा फूलमती माता के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, कुशलता व निरोगी जीवन की कामना किया।जिले के अलावा प्रतापगढ़, रायबरेली, फतेहपुर, उन्नाव, सुल्तानपुर, भदोही, जौनपुर, वाराणसी, औरैया, मिर्जापुर और सोनभद्र सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे। भक्तों ने माता को नारियल, चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.