कौशाम्बी, मार्च 22 -- नवरात्र के चौथे दिन शक्तिपीठ कड़ा धाम में मां शीतला के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। पूरे दिन धाम परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा। चौथे दिन रविवार को सुबह से ही श्रद्धालु भक्त गंगा स्नाान कर नारियल, चुनरी, फूल-माला और प्रसाद की टोकरी लेकर मां शीतला के दरबार पहुंचे। मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। घंटों इंतजार के बाद जब श्रद्धालुओं को माता के दर्शन हुए तो उन्होंने मां को नारियल, चुनरी और श्रद्धा-भाव के साथ अपनी मनोकामनाएं माता के चरणों में अर्पित कीं तथा परिवार की कुशलता, बच्चों की उन्नति और रोजगार की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने अपनी मनौती पूर्ण होने पर माता के कुंड में गंगाजल, दूध और फल अर्पित करने का संकल्प भी लिया। दर्शन पूजन के बाद भक्तों ने मंदिर परिसर के सामने स्थित हवन कुंड पर परिवार की स...