कौशाम्बी, मार्च 18 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के प्रसिद्ध तीर्थ शक्तिपीठ कड़ा धाम में गुरुवार से आदिशक्ति मां दुर्गा एवं मां शीतला के पावन पर्व नवरात्र मेले की शुरुआत हो रही है। नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक मेले में प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने से श्रद्धालु मां शीतला के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान शक्तिपीठ कड़ा धाम के चारों ओर आस्था और भक्ति की बयार देखने को मिलेगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को डीएम-एसपी ने स्थलीय भ्रमण करते हुए जरूरी निर्देश दिये।देश के 51 शक्तिपीठों में शामिल कड़ा धाम स्थित मां शीतला देवी का दिव्य अलौकिक मंदिर पूर्वांचल के दर्जनों जिलों के भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। हर वर्ष नवरात्र के दौरान यहां भव्य विशाल मेले का आयोजन होता है। प्रदेश व देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालुओं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.