कड़ा धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
कौशाम्बी, मई 15 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम स्थित मां शीतला धाम में शुक्रवार भोर से आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूरदराज के जिलों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख समृद्धि और बच्चों की निरोगी काया की कामना की। धाम में पालना चढ़ाने की विशेष परंपरा को लेकर पूरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। मान्यता है कि मां शीतला को पालना चढ़ाने से छोटे बच्चों को चर्म रोगों और गर्मी से होने वाली बीमारियों से रक्षा मिलती है। इसी आस्था के चलते श्रद्धालु नारियल, चुनरी का प्रसाद लेकर मंदिर पहुंचे तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां को पालना व निशान चढ़ाया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तों द्वारा लगाए जा रहे मां के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर के बाहर प्रसाद, फूल-माला और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी दिनभर चहल-पहल बनी रही। धाम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.