कड़ा धाम पुलिस ने रिबन बांधकर दिलाया यातायात नियमों के पालन का संकल्प
कौशाम्बी, मई 15 -- पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर कड़ा धाम थाना अध्यक्ष विनीत सिंह ने सड़क हादसों में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए एक अनूठा अभियान चलाया। शुक्रवार को शक्तिपीठ शीतला धाम चौराहा और सौरई बुजुर्ग गांव में बिना हेलमेट व तीन, चार सवारी चलने वालों एवं ई-रिक्शा व चारपहिया वाहन चालकों को रोक-रोककर उनके हाथों में रिबन बांधा और यातायात नियमों के पालन का संकल्प दिलाया। अभियान के दौरान थानाध्यक्ष ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने, तेज गति से वाहन न दौड़ाने और तीन सवारी न बैठाने के साथ ई-रिक्शा व चार पहिया वाहनों में अधिक सवारी न भरने के प्रति जागरूक किया। नसीहत देते हुए कहा कि हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.