कड़ा धाम क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए रूट मार्च
कौशाम्बी, जून 18 -- शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ा धाम पुलिस संजीदा है। गुरुवार की शाम इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने मलूकदास तिराहा से चरई चौराहा तक पर्याप्त पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। पुलिस टीम ने पूरे रूट पर सतर्कता के साथ गश्त की और क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। रूट मार्च के दौरान शांति व्यवस्था पूरी तरह से बनी रही। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सक्रियता का स्वागत किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि यह रूट मार्च कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.