फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। दिसंबर के बाद जब जनवरी में भी सर्दी पीछा नहीं छोड़ रही है। पारा नीचे खिसक रहा है। शुक्रवार को बर्फीली हवाओं ने चैन छीन लिया तो वहीं हल्की फुहारों से गलन बढ़ गयी। दिन भर फिजा में धुंध छायी रही। सूर्यदेव के भी दर्शन नहीं हुये। मौसम जानकारों का कहना है कि सर्दी का असर अभी कम होने वाला नहीं है। पूरे दिसंबर माह तक जनपद शीतलहर की चपेट में रहा। जनवरी में लग रहा था कि तापमान में कुछ अंतर आयेगा। तापमान जस का तस है। शुक्रवार को सुबह कोहरे की चादर तो आसमान में नहीं थी मगर सर्दी में किसी प्रकार की कोई कमी महसूस नहीं की गयी। सुबह मौसम को देखकर लग रहा था कि शायद सूर्यदेव के दर्शन होंगे मगर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुये। दोपहर बाद से फिजा में धुंध सी छा जाने से अंधेरा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.