अररिया, जून 5 -- सिकटी, एक संवाददाता इन दिनों इलाके मे जारी तल्ख धूप, तेज गर्मी व उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गर्मी और उमस के कारण पसीने से तरबतर लोग दिन भर राहत पाने के लिए छांव की तलाश करते दिख रहे हैं। सुबह से ही हो रही तेज व चिलचिलाती धूप देर शाम तक लोगों को झुलसाने के लिए बेताब है, जबकि गर्म हवाओं के थपेड़ों संग आसमान से बरस रही आग से लोग परेशान है जिसके कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। सीमावर्ती प्रखंड क्षेत्र में सूरज के तीखे तेवर और झुलसाने वाली गर्म हवा से लोगों का सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। क्षेत्र में पेयजल का कोई स्रोत नहीं होने से इंसान की कौन कहे परिंदा तक राहत पाने के लिए छांव व प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश में भटक रहे हैं। सुबह नौ बजे के बाद तो सूरज के तेवर तीखे होने से पारा चढ़ने लगता है। उमस भरी गर्मी ...