संतकबीरनगर, जुलाई 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पिछले एक सप्ताह से बारिश पूरी तरह से रूठी हुई है। बारिश न होने से अब धान की फसलें मुरझाने लगी हैं। किसानों ने पहले तो पानी चला कर धान की रोपाई की और अब फसलों को बचाने के लिए सिंचाई कर रहे हैं। हालत देखकर किसान खून के आंसू रो रहे हैं। अषाढ़ का महीना बीतने वाला है और आशा के अनुरूप अभी तक बारिश नहीं हुई है। जुलाई माह में लग रहा है कि सूखा पड़ जाएगा। बारिश के महीने में रोज निकल रही चटख धूप किसानों को निराश कर रही है। समय से बारिश न होने की वजह से फसलें सूख रही हैं। धान के साथ-साथ गन्ने की फसल में किसान खाद का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। अब किसानों ने धान की फसल को बचाने के लिए सिंचाई शुरू कर दी है। जिले में मानसून पूरी तरह से कमजोर पड़ा हुआ है। जिस अनुरूप बारिश की उम्मीद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.