बेगुसराय, जनवरी 4 -- बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी शहरी व ग्रामीण इलाकों में भीषण ठंड के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। दैनिक मजदूरी पर भी ठंड की मार पड़ रही है। देर शाम से दिन के 11 बजे तक ठंड व कुहासा छाए रहने से आम लोगों का कार्य प्रभावित हो रहा है। इससे दैनिक मजदूरी करने वाले के सामने भी समस्या उत्पन्न हो गई है। ठंड से विशेष रूप से गरीब मजदूर, फुटपाथ व झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग कठिन दौर से गुजर रहे हैं। गरीब, मजदूर, ठेला व रिक्शा चालकों ने बताया कि ठंड की वजह से उनके समक्ष रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। ठंड की वजह मजदूरी नहीं मिल पाने की सूरत में परिवार चलाना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं, कड़ाके की ठंड की वजह से मजदूर काम करने के लिए भी तैयार नहीं हैं। ठंड के कारण शाम चार बजे के बाद ही चौक-चौराहा, बाजार के साथ सड़क भी वीरान हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.