कौशाम्बी, जनवरी 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। नए साल की सुबह कोहरे से ही हुई। गलन की वजह से लोग देर तक घरों में ही रहे। दस बजे के बाद धूप खिली तो लोग जरूरी काम से सड़क पर निकले। नए साल की वजह से धार्मिक स्थलों, रेस्टोरेंट व अन्य सार्वजनिक जगहों पर भीड़ रही। लेकिन शाम होते ही फिर ठिठुरन शुरू हो गई। समूचा द्वोआबा पखवारेभर से ठंड की गिरफ्त में है। कड़ाके की ठंड, शीतलहर व कोहरा के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। घरों मे रह रहे लोग ठंड के चलते समय से घर का काम नहीं कर पा रहे हैं तो सरकारी कार्यालयों में भी इसका प्रकोप साफ देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं सबसे अधिक सन्नाटा बाजारों में है। दुकानदार परेशान हैं। सर्वाधिक असर निर्माण कार्य पर भी पड़ा है। ग्रामसभाओं में निर्माण कार्य करने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। ठंड की वजह से ही राम वन गमन...