गया, जनवरी 4 -- जिले में दो दिनों से एक बार फिर कड़ाके की ठंड सता रही है। सर्द पछुआ व कनकनी से जनजीवन बेहद प्रभावित है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बार फिर वर्ग पांच तक के सभी सरकारी, निजी विद्यालय, कोचिंग संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों को सात जनवरी तक बंद करा दिया है। डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत ठंड को लेकर शिक्षण संस्थानों को सोमवार पांच जनवरी से बंद कराया गया है। इन शिक्षण संस्थानों में वर्ग पांच तक सभी शैक्षणिक गतिविधियां अब सात जनवरी तक बंद रहेगी। वर्ग छह और इससे ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे के बीच पर्याप्त सावधानी के साथ जारी रहेगी। बोर्ड परीक्षा के लिए संचालित किये जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। यह आदेश पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.