बक्सर, मई 3 -- भक्तिमय महायज्ञ स्थल के साथ आसपास का इलाका मां दुर्गा की जयघोष से गूंजा साधु संतों को अंगवस्त्र और द्रव्य से सम्मानित कर विधिवत विदाई दी गई फोटो संख्या- 05, कैप्सन- रविवार को कड़सर गांव में आयोजित शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति पर प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। नावानगर, एक संवाददाता। प्रखंड के कड़सर गांव स्थित शिवमंदिर प्रांगण में आयोजित मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ रविवार को हवन-पूजन व भंडारे के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान गांव सहित पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। यज्ञ की पूर्णाहुति में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी हुई थी। पूरे दिन माता रानी के भक्तों के आने का तांता लगा हुआ था। पूर्णाहुति के अवसर पर आयोजित भंडारे में आसपास के गांव समेत दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़...