बांका, जनवरी 31 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। तरगच्छा पंचायत अंतर्गत कड़वामारन गांव से बुधवार देर रात साइबर अपराध से जुड़े 4 लोगों की गिरफ्तारी की चर्चा के बाद एक की गिरफ्तारी का मामला साइबर थाना में दर्ज किया गया। हालांकि पुलिस अन्य तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए थाना लाने की बात कह रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात किसी मामले को लेकर कड़वामारन गांव में छापेमारी की गई थी। छापेमारी गांव निवासी ओमप्रकाश मंडल के घर की गई, जहां पुलिस ने मौके से 6 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप सहित साइबर अपराध से जुड़ी कई सामग्री बरामद की। लेकिन पुलिस की भनक लगते ही घर में मौजूद ओमप्रकाश मंडल का भांजा जामताड़ा के विद्यासागर थाना न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.