रांची, मई 13 -- ठाकुरगांव,प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड के सोबा गांव स्थित संत कबीर प्रेम धाम सेवा आश्रम में बुधवार को नवनिर्मित चार कमरों का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और जिला परिषद सदस्य मनोज वाजपेयी ने किया। मौके पर संजय सेठ ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान और विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि किसान, युवा, बुजुर्ग और छात्र खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। बताया गया कि भवन का निर्माण सीएसआर फंड से 65 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री रामकुमार दुबे, मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, राजू सिंह, मनोज गुप्ता, कमल मोदी, संजय पटेल, अमृत महतो सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...