लातेहार, मई 31 -- बेतला। क्षेत्र में पिछले छह घंटे से बिजली गुल है। इससे लोगों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। वहीं भीषण गर्मी में पिछले 7 घंटे से लगातार बिजली के गुल होने से विद्युत विभाग के खिलाफ उपभोक्ताओं का गुस्सा उबाल पर है। लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की सख्ती-दिलचस्पी सिर्फ बिजली बिल की वसूली करने में है, विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने में नहीं‌। विभाग के अधिकारी और कर्मी विद्युत आपूर्ति कराने में यदि थोड़ी भी रुचि दिखाते तो ऐसी नौबत नहीं आती। इधर बरवाडीह के एईई अमित कुमार ने 33 हजार के विद्युत तार में फॉल्ट आ जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने तथा उसे ठीक कराने का काम जारी होने की बात बताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...