रांची, मार्च 21 -- मांडर/चान्हो। प्रकृति पर्व सरहुल शनिवार को क्षेत्र में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मना। इस अवसर पर विभिन्न गांवों से शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें सैकड़ों लोग पारंपरिक वेशभूषा में मांदर-नगाड़े की थाप पर नाचते-गाते शामिल हुए। मांडर, बुढ़ाखुखरा, कंदरी, मुड़मा, सोस, टांगर, करकट, हुटार और बहेराटोली सहित कई गांवों के लोग जुलूस में शामिल हुए। मांडर प्रखंड मुख्यालय में निकाली गई शोभायात्रा थाना चौक होते हुए सरना स्थल पहुंची, जहां पाहन-पुजारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रकृति की आराधना की। इस दौरान विभिन्न गांवों के पाहन और पुजारियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं बीजूपाड़ा और सोस में आयोजित कार्यक्रमों में भी बड़ी संख्या में लोग जुटे और देर तक नृत्य करते रहे। शोभायात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह शिविर लगाकर चना, गुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.